LHC0088 • 2025-11-21 17:37:48 • views 1019
CCRAS Admit Card 2025: यहां देखें पूरी जानकारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंस (CCRAS) की ओर से ग्रुप-ए, बी और सी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने ग्रुप-ए, बी और सी परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था और बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे, अब वे सीसीआरएएस की आधिकारिक वेबसाइट ccras.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, सीसीआरएएस की ओर से एडमिट कार्ड जारी करने से पहले 17 नवंबर को एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी कर दी गई थी। अब उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
CCRAS Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सीसीआरएएस ने ग्रुप-ए, बी और सी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ccras.nic.in पर जाकर विजिट करें।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर \“CCRAS Admit Card 2025 for Group A, B and C\“ लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
परीक्षा पैटर्न
इस परीक्षा में सामान्य अंग्रेजी, जनरल इंटेलिजेंस, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड और सामान्य जागरूकता आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही परीक्षा 24 नवंबर से लेकर 04 दिसंबर तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें: MP SET 2025: राज्य पात्रता परीक्षा में रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट एक्सटेंड, अप्लाई करने के लिए यहां देखें जरूरी योग्यता |
|