deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Bihar BJP JDU Mantri: जदयू ने अपने पुराने मंत्रियों पर ही रखा भरोसा, भाजपा ने नए चेहरे को दिया मौका

deltin33 2025-11-20 23:13:01 views 1053

  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार। (फोटो- जदयू)



भुवनेश्वर वात्स्यायन, पटना। नीतीश कुमार के नेतृत्व में जिस नई सरकार ने गुरुवार को गांधी मैदान में शपथ लिया उसमें रिन्यूअल मोड अधिक दिखा। जदयू के जिन आठ मंत्रियों ने शपथ ली उनमें एक भी नए नहीं हैं। भाजपा ने कई नए चेहरे को मौका दिया। इस क्रम में युवा चेहरे को आगे किया गया। रालोमो ने अपने कोटे से जिस युवा को मंत्री पद के लिए आगे किया उसने राजनीतिक गलियारे को चौंकाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश को मंत्री पद मिला जो किसी भी सदन में नहीं है। हम ने पूर्व की तरह संतोष सुमन का नाम मंत्री पद के लिए तय किया। शपथ लेने के बाद संतोष सुमन ने मंच पर मौजूद अपने पिता जीतन राम मांझी का चरण स्पर्श किया। लोजपा (रा) ने अपने कोटे से दो लोगों को मंत्री बनवाया। दोनों चिराग पासवान के विश्वस्त माने जाते हैं।
जदयू का रिन्यूअल मोड

मंत्रिमंडल के गठन में जदयू और हम का रिन्यूअल मोड दिखा। जदयू कोटे से आठ मंत्री बने। इनमें सात तो नीतीश कुमार की सरकार में लगातार मंत्री रहे हैं। विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी व सुनील कुमार अलग-अलग महकमों में मंत्री के रूप में रहे हैं।

जमां खान भी नीतीश कुमार की पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं। जदयू के रिन्यूअल मोड में अनुभवी मंत्रियों की संख्या अधिक है। हम ने भी अपने को रिन्यूअल मोड में रखा। संतोष सुमन फिर से नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

  
भाजपा ने नए चेहरों को दी जगह

भाजपा ने नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल में नए चेहरों को आगे किया है इनमें कई युवा नाम भी शामिल है। श्रेयसी सिंह का नाम नए चेहरे में पहले नंबर पर है। रमा निषाद भी नए चेहरे के रूप में है। लखेंद्र कुमार रौशन, अरुण शंकर प्रसाद, संजय टाइगर व डॉ. प्रमोद कुमार पहली बार मंत्री बने हैं।

भाजपा ने अपने पुराने चेहरे के रूप में सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय व सुरेंद्र मेहता के स्थान को बरकरार रखा। नारायण प्रसाद भी मंत्री रहे हैं। एक बार फिर उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गयी है। डॉ. दिलीप जायसवाल फिर से मंत्री बनाए गए हैं। रामकृपाल यादव केंद्र में मंत्री रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें- नीतीश की नई टीम में 26 \“खिलाड़ी\“: कैबिनेट में शामिल हुए 13 नए चेहरे, 4 राजपूतों को जगह

यह भी पढ़ें- नीतीश की 10वीं ताजपोशी: 26 मंत्रियों में भाजपा के 14; जदयू के 8, चिराग के 2 मंत्री और 1 मुस्लिम चेहरा

यह भी पढ़ें- Deepak Prakash RLM: उपेंद्र कुशवाहा का दांव, बेटे को मंत्री पद दिलाने में हुए सफल
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

administrator

Credits
125207