deltin33 • 2025-11-20 17:43:09 • views 1255
Nitish Kumar New Cabinet 2025: शपथ लेने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का अभिवादन करते मंत्री अरुण शंकर प्रसाद। सौ: इंटरनेट मीडिया
जागरण संवाददाता, मधुबनी। Nitish Kumar New Cabinet 2025: खजौली विधायक अरूण शंकर प्रसाद पहली बार मंत्री बन रहे हैं। तीसरी बार वे विधायक बने हैं। 2010 से 2015 वे खजौली से विधायक थे। 2020 में भी विधायक बने। 2025 में लगातार दूसरी बार जीतकर आए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उन्होंने राजद के ब्रज किशोर यादव को इस बार 13126 वोट से हराया। 64 वर्षीय अरुण शंकर प्रसाद वैश्य वर्ग से आते हैं। मधुबनी के बासोपट्टी प्रखंड मुख्यालय के रहने वाले हैं। 31 दिसंबर, 1960 में उनका जन्म हुआ था। ललित नारायण मिथिला विवि से स्नातकोत्तर तक पढ़ाई की है। पांच बच्चे हैं।
दो पुत्र और तीन पुत्री। बड़ा लड़का डॉ. अजीत कुमार मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में।प्रोफेसर है और छोटा लड़का इंजिनियर है। सभी पुत्री विवाहित हैं। पत्नी सुनैना देवी शिक्षिका हैं। 1990, 1995, 2000, फरवरी और अक्टूबर 2005 में हरलाखी विधानसभा क्षेत्र से लड़े।मगर सफलता नहीं मिली।
2010 में पहली बार खजौली विधानसभा से भाजपा के टिकट पर लड़े और जीत मिली। भाजपा मधुबनी के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। 2015 में राजद के सीताराम यादव से हार गए थे। मगर 2020 में। इन्होंने सीताराम यादव को बड़े अंतर से हराया था।
इस बार राजद के ब्रज किशोर यादव को 13126 वोट से हराया है। चुनाव के दौरान दिए शपथपत्र के अनुसार वे और उनकी पत्नी 1.47 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। |
Related threads
- • सताने लगी गर्मी! 30 डिग्री के समीप पहुुंचा दिन का तापमान, आनेवाले दिनों में बढ़ेगा पारा
- • 24 फरवरी राशिफल: चंद्रमा पलटेंगे इन राशियों की किस्मत, क्या मंगल-राहु की चाल से बढ़ सकती हैं मुश्किलें?
- • लाल किला, सचिवालय, विधानसभा और दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट
- • Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर ने बदला माैसम का मिजाज, तेज हवा संग बारिश से बढ़ी ठंड
- • വ്യാപാരക്കരാർ: വോട്ടിങ് മാറ്റി യൂറോപ്പ്, യുഎസ് ഓഹരിക്ക് തകർച്ച, കുതിച്ച് സ്വർണം, ‘ഇറാൻ’ ചർച്ചയിൽ ഇടിഞ്ഞ് എണ്ണ, മുന്നേറാൻ ഇന്ത്യൻ വിപണി
|