मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को बिहार के दौरे पर। आर्काइव
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को बिहार के दौरे पर हैं। वह बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। बिहार के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री धामी भाजपा के स्टार प्रचारक थे। चुनाव के दौरान उन्होंने बिहार के कई विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो, जनसंपर्क के साथ ही सभाओं को संबोधित किया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ। |