search

सुलतानपुर में जानवर से बचने के चक्कर में पेड़ से टकराई कार, कोतवाली प्रभारी घायल

Chikheang 2025-11-20 16:07:53 views 1255
  

क्षतिग्रस्त कार



जागरण संवाददता, सुलतानपुर। रात में प्राइवेट कार से चेकिंग पर निकले जयसिंहपुर कोतवाल सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। पुलिस कर्मी उन्हें मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी सत्येन्द्र कुमार सिंह बुधवार रात कारीब दो बजे अपनी कार से चेकिंग पर निकले थे। गोसाईगंज और जयसिंहपुर की सीमा पर चेकिंग के बाद वह वापस लौट रहे थे। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर बांसगांव के पास वनरोज से बचने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे महुआ के पेड़ से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कोतवाल के पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी उन्हें मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर ले गए। दाहिने पैर में गंभीर चोट होने की वजह से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।

लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनके पैर में फ्रैक्चर है। सीओ जयसिंहपुर आरके चतुर्वेदी ने बताया कि रात में गश्त के दौरान जानवर से बचने के प्रयास में हादसा हुआ है। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। लखनऊ में उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- Sultanpur: सुलतानपुर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विरुद्ध दायर केस में नहीं आया गवाह, अब 26 को सुनवाई
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168440