search

Nitish Cabinet में हो सकते ये चौंकाने वाले नाम, उत्तर बिहार के प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चा तेज

deltin33 2025-11-20 11:06:38 views 1248
  

Bihar new cabinet 2025: नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। फाइल फोटो  



डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Nitish cabinet ministers list: वर्ष 2005 में पहली बार एनडीए की सरकार बनने से लेकर अब तक यानी इन 20 वर्षों में नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे।  

राजधानी पटना के गांधी मैदान में इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। उनके साथ उपमुख्यमंत्री और कुछ मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है। इस बीच उत्तर बिहार से किसे प्रतिनिधित्व मिलने जा रहा है, इसको लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मंत्रियों के नाम को अंतिम रूप देने को लेकर तरह-तरह के फार्मूले सामने आ रहे हैं। कई तरह के समीकरणों की भी चर्चा हो रही है। जो बात प्रमुखता से सामने आ रही है वह यह कि अभी मंत्रिमंडल का आकार छोटा ही रखा जाएगा। खरमास खत्म होने यानी दही-चूड़ा के बाद कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। उस समय सभी समीकरणों को साधा जाएगा।  

जहां तक उत्तर बिहार का प्रश्न है तो जदयू कोटे से समस्तीपुर से विजय कुमार चौधरी और महेश्वर हजारी का नाम सामने आ रहा है। इसमें से विजय कुमार चौधरी आज शपथ ले सकते हैं। उसी तरह से दरभंगा से मदन सहनी का नाम भी आगे चल रहा है।  

भाजपा कोटे से देखें तो मुजफ्फरपुर के साहेबगंज से विधायक राजू कुमार सिंह, दरभंगा से संजय सरावगी और पश्चिम चंपारण से रेणु देवी आदि के नामों की चर्चा है। बावजूद कुछ चौंकाने वाले नामों की भी चर्चा है। वैसे यह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की शैली भी है।  

उसमें मुजफ्फरपुर के औराई से पहली बार विधानसभा पहुंचीं रमा निषाद, सीतामढ़ी की परिहार सीट से लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुईं गायत्री देवी और मुजफ्फरपुर की नगर विधानसभा सीट से चुने गए रंजन कुमार के नाम हैं।  

ये सभी अलग-अलग सामाजिक वर्ग से हैं। उनको साधने के लिए भाजपा की ओर से इस रणनीति पर विचार किया जा सकता है। लोजपाआर से पार्टी विधायक दल के नेता राजू तिवारी का नाम सबसे आगे है। उनके भी आज शपथ लेने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476145