search

दुबई में बैठा कासिम करना चाहता था निकाय प्रतिनिधि समेत दो की हत्या, दिलरंजन दुबे ने की फंडिंग

deltin33 2025-11-20 01:08:03 views 1256
  

इनामी शातिर दिलरंजन दुबे ने की थी 3 लाख की फंडिंग।



संवाद सहयोगी, मोतिहारी(पूर्वी चंपारण)। जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के पैक्स अध्यक्ष व एक अन्य की हत्या की साजिश दुबई में बठकर हरसिद्धि के झड़वा गांव निवासी कासिम ने रची थी।

हत्या के लिए फरार शातिर बदमाश व 25 हजार का इनामी दिलरंजन दुबे ने फंडिंग की थी। वहीं गिरफ्तार रेयाज ने हथियार उपलब्ध कराया था। गिरफ्तार आशुतोष लाइनर का काम कर रहा था।

मंगलवार की शाम पैक्स अघ्यक्ष राजू यादव व पूर्व जिला पार्षद स्व सुरेश यादव के भाई विजय यादव की हत्या करनी थी। दोनों मोतिहारी से लौट कर घर जाने वाले थे। लेकिन पुलिस की तत्परता से दोनों की जान बच गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं दोनों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सदर वन के पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार ने बताया है कि दोनों को अगंरक्षक भी उपलब्ध कराया जाएगा। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि अब तक 50 हजार नकदी अग्रिम के रूप में मिली थी। शेष राशि हत्या के बाद मिलना था।

बदमाश प्रितम को भी काम होने के बाद दो लाख की राशि मिलने वाली थी। घटना का अंजाम चैलहा कोठी भुतही माई मंदिर के पास ही देना था। बता दें कि बंजरिया थाना की पुलिस ने छह बदमाशों को दो पिस्टल, दो मेगजीन 12 कारतूस, 5 सेलफोन के साथ गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार बदमाशों में प्रीतम गिरी, अली बक्स, मोहम्मद रेयाज, छोटू पटेल, महबूब खान, आशुतोष कुमार शामिल है। वहीं दो बदमाश अभी भी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476103