search

Bihar Teacher Transfer: 2400 शिक्षकों का हुआ अंतरजिला स्थानांतरण, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

cy520520 2025-11-20 01:08:02 views 890
  



राज्य ब्यूरो, पटना। शिक्षा विभाग ने बुधवार को 2400 शिक्षकों का अंतरजिला स्थानांतरण किया। ये वैसे शिक्षक हैं, जिन्हें पहले मांगे गए तीन जिला का विकल्प में कोई भी जिला नहीं मिल सका था। इन शिक्षकों से दोबारा अन्य तीन जिलों का विकल्प मांगा गया था। स्थानांतरण ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव का आचार संहिता समाप्त होने के बाद शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इन शिक्षकों से ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम 23 से 28 सितंबर तक आवेदन मांगा गया था।

इसके पहले राज्य के 41 हजार 689 शिक्षकों ने ऐच्छिक स्थानांतरण के लिए 5 से 13 सितंबर तक तीन-तीन जिलों के विकल्प के साथ आवेदन किया था। इसमें 24 हजार 600 शिक्षकों को उनके विकल्प वाले जिलों में स्थानांतरण किया गया था।

शेष 17 हजार शिक्षकों द्वारा दिए गए विकल्प के जिलों में रिक्ति की उपलब्धता नहीं होने के कारण स्थानांतरण नहीं हो सका था। इसमें से ही जिन शिक्षकों ने फिर से तीन-तीन जिला का विकल्प 23 से 28 सितंबर तक ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर आवेदन किया था, उनका ही स्थानांतरण किया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162604