search

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में हलचल, छाएंगे बादल, ठं‍ड के मिजाज में बदलाव के आसार

LHC0088 2025-11-19 13:37:21 views 1248
  



जागरण संवाददाता, धनबाद। Bay of Bengal Low Pressure नवंबर के दूसरे पखवाड़े में भी ठंड असर दिखा रही है। मंगलवार को दिन में हल्की धूप खिली तो शाम में मौसम सर्द हो गया। रात में चली सर्द हवाओं ने मौसम में और ठंडक घोल दी। हालांकि 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पारा 12 डिग्री से उछल कर 14 डिग्री पर चढ़ गया। न्यूनतम तापमान में अगले सात-आठ दिनों के दौरान किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 14-15 डिग्री के बीच बना रह सकता है। तेज ठंड से राहत मिलने का कारण बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहा लो प्रेशर है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे हिस्से में बना लो प्रेशर की दिशा बदल गई है। अगले 24 घंटे के दौरान इसके धीरे-धीरे पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

22 नवंबर के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सक्रिय होने की संभावना बन रही है। अगले 48 घंटे के दौरान लो प्रेशर की स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। इसके प्रभाव से दक्षिण भारत में 24 नवंबर तक झमाझम बारिश के आसार हैं।

धनबाद या राज्य के किसी भाग में बारिश की संभावना नहीं है पर बादलों की आवाजाही होगी। समुद्री बादलों के आने से तापमान में बढ़ोतरी होगी और ठंड का असर थोड़ा कम रहेगा। नवंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम साफ होते ही कड़ाके की ठंड फिर लौटेगी।
अगले चार दिनों का संभावित तापमान

बुधवार 29 15
गुरुवार 29 15
शुक्रवार 29 15
शनिवार 28 14
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165355