search

गाजियाबाद वालों की बढ़ेगी टेंशन, कल से बंद होगी गंगाजल की सप्लाई; एक ही समय मिलेगा पानी_deltin51

deltin33 2025-10-1 18:36:30 views 1271
  कल से बंद होगी गंगाजल की आपूर्ति, किल्लत से जूझेंगे लोग





जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में कल यानी बृहस्पतिवार से गंगाजल आपूर्ति बंद होगी। ऐसे में नगर निगम पर पेयजल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी होगी। निगम ने भूजल इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा समेत अन्य इलाकों में उपलब्ध कराया जाएगा। दीवाली तक सफाई के दौरान लोगों को सुबह के समय ही पेयजल की आपूर्ति मिलेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हर साल वर्षा के मौसम के बाद गंगनहर में सफाई के लिए गंगाजल की आपूर्ति को बंद किया जाता है। सिंचाई विभाग ने दो अक्टूबर से सफाई कराने की सूचना जल निगम को दी है। इसके चलते दो अक्टूबर से नगर निगम पर ट्रांस हिंडन क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति कराने की जिम्मेदारी रहेगी।


इन इलाकों में होगी परेशानी

सिद्धार्थ विहार और प्रताप विहार दोनों प्लांट बंद होने से लोगों को दीवाली तक पानी की समस्या से जूझना होगा। ट्रांस हिंडन में करीब 10 लाख की आबादी को हर साल यह समस्या झेलनी पड़ती है। यहां वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम, कौशांबी, ब्रज विहार समेत डेल्टा कॉलोनियों में गंगाजल की आपूर्ति की जाती है।Indonesia school collapse,school building collapse,East Java school,Islamic boarding school,building collapse casualties, इंडोनेशिया स्कूल गिरा, इंडोनेशिया स्कूल की इमारत गिरी,   

वैशाली निवासी विनय शर्मा ने बताया कि नगर निगम से भूजल की आपूर्ति बोरवेल आदि के माध्यम से कराई जाती है। पानी का टीडीएस भी काफी खराब होता है। इसे प्रयोग करना मुश्किल हो जाता है।



नीरू जैन ने बताया कि हर बार ही बोतलबंद पानी की व्यवस्था लोग करते हैं, लेकिन नगर निगम या जल निगम से कोई इंतजाम पहले से नहीं किया जाता है। नगर निगम जलकल विभाग के महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताया कि भूजल और टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति कराई जाती है।

एक ही समय जलापूर्ति के साधन निगम के पास हैं। उन्होंने बताया कि गंगाजल आपूर्ति बंद रहने के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका पूरा प्रयास किया जाएगा।

like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521