search

केशव मौर्य बने बिहार में विधायक दल नेता चुनाव के केंद्रीय पर्यवेक्षक, भाजपा संसदीय बोर्ड ने दी बड़ी जिम्मेदारी

LHC0088 2025-11-19 01:43:07 views 1176
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बिहार में भाजपा विधायक दल के नए नेता के चयन को लेकर पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर भरोसा जताते हुए उन्हें केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। आम तौर पर यह जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्रियों को मिलती है, लेकिन इस बार पार्टी ने उत्तर प्रदेश के ताकतवर नेता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके साथ केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने मंगलवार को इस संबंध में पत्र जारी कर भाजपा संसदीय बोर्ड के निर्णय की जानकारी दी है।

भाजपा ने इससे पहले बिहार चुनाव में प्रभारी की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सौंपी थी जबकि उस समय केशव प्रसाद मौर्य को वहां का सह चुनाव प्रभारी बनाया गया था। वे चुनाव के दौरान लगातार वहां डेरा डाले रहे। अब इन्हें विधायक दल का नेता चुनने के लिए बुधवार को आयोजित बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161247