search

बंद मकान से नकदी और जेवर चोरी, ठाकुरगंज के मेहता विहार कॉलोनी की घटना

Chikheang 2025-11-18 21:38:43 views 1258
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। ठाकुरगंज के मेहता विहार में बंद मकान से चोरों ने नकदी और जेवर चोरी कर लिए। घर मालिक ने कमरे का दरवाजा खुला देखा तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ठाकुरगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सआदतगंज के लकड़मंडी निवासी शोएब परिवार के साथ मेहता विहार में किराए पर रहते हैं। 15 नवंबर को वह परिवार सहित राजस्थान घूमने गए थे। 16 नवंबर को उनके मकान मालिक मो. बेग ने बताया कि कमरे का दरवाजा खुला पड़ा है।

शोएब 17 नवंबर को राजस्थान से वापस लौटे और घर पहुंचे तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखी अलमारी का लाक खोलकर चोर अंदर रखे सोने और चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ले गए थे। शोएब ने ठाकुरगंज थाने में चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166371