search

हाथरस में बरात पर पथराव: युवक की पिटाई के बाद जमकर फेंके एक-दूसरे पर पत्थर; कई लोग घायल

cy520520 2025-11-18 19:07:17 views 1283
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अंतर्गत विष्णुपुरी चौराहे पर बरात चढ़ते समय पथराव की घटना हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। बरात में शामिल कुछ युवकों ने मोहल्ले के ही एक युवक से मारपीट कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा और युवकों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। 112 पीआरवी की चार टीमों और स्थानीय पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
सीसीटीवी में कैद घटनाा

  

घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर उपद्रव करने वालों की पहचान कर रही है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश जारी है और जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162263