search

बिहार चुनाव के बाद दिल्ली BJP के नेताओं की नजर MCD उप-चुनाव पर, बैठक में तैयारी की समीक्षा

cy520520 2025-11-18 01:08:31 views 1157
  

दिल्ली में नगर निगम के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव को भाजपा गंभीरता से ले रही है।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में नगर निगम के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव को भाजपा गंभीरता से ले रही है। इस चुनाव पर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की भी नजर है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष दिल्ली के नेताओं के साथ बौठक कर चुनाव की तैयारी की समीक्षा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री से लेकर दिल्ली भाजपा के अन्य नेता बूथ स्तर पर जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में 12 वार्डों में उपचुनाव हो रहा है। इनमें से नौ वार्डों में भाजपा के पार्षद थे। पार्टी के लिए इनमें जीत दोहराने के साथ ही आप के कब्जा वाले वार्डों में भी केसरिया फहराने की चुनौती है। इसे ध्यान में रखकर पार्टी तैयारी कर रही है। रविवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने दिल्ली के नेताओं के साथ चुनाव की तैयारी की समीक्षा बैठक की थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरकार के काम और उससे लोगों को मिल रहे लाभ की जानकारी चुनाव वाले वार्ड में जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित अन्य पदाधिकारी, मंत्री, सांसद और विधायक वार्ड स्तर पर बैठक कर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। उनसे जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया। सोमवार को सचदेवा, प्रदेश महामंत्री पवन राणा, चांदनी चौक के सांसद प्रवीन खंडेलवाल, पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, प्रदेश भाजपा महामंत्री विष्णु मित्तल, विधायक सतीश उपाध्याय, हरीश खुराना, उमंग बजाज सहित अन्य नेताओं ने अलग-अलग वार्डों में कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158945