search

अलीगढ़ में नाले में डूबकर अधेड़ की मृत्यु, परिजनों को हत्या की आशंका

cy520520 2025-11-18 00:07:29 views 1167
  



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। कोतवाली के गांव शाहगढ़ में सोमवार की सुबह गांव के पास शमशान के निकट से बह रहे नाले में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने पर सनसनी फैल गई।तमाम लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मरने वाले व्यक्ति की पहचान राजपाल (55) पुत्र जयदेव निवासी शाहगढ़ के रूप में हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शव मिलने की जानकारी पर मृतक के स्वजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के पुत्र मुकेश ने आरोप लगाया कि उसके पिता की हत्या की गई है। वहीं गांव में चर्चा है कि मौत अत्यधिक शराब सेवन के चलते नाले में गिर जाने से हुई होगी।

घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक डीके सिसोदिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे गए और मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। इन्सपेक्टर ने बताया है कि मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी अलीगढ़ भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158678