search

दूल्हे की निकरौसी कार्यक्रम में कार ने मारी टक्कर, 7 महिलाएं घायल

deltin33 2025-11-17 22:07:08 views 1177
  

अस्पताल में इलाज कराती पीड़ित महिलाएं



जागरण संवाददाता, मैनपुरी। दूल्हे की निकरौसी कराते समय पीछे से आई अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार्यक्रम में भगदड़ मच गई हादसे में सात महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव डूंडीवरी निवासी गिरीश कुमार के पुत्र आनंद पाल की रविवार देर शाम बरात कोतवाली क्षेत्र के गांव ललूपुर में जा रही थी। रात साढ़े नौ बजे के करीब घर के बाहर सड़क पर दूल्हे की निकरौसी कार्यक्रम चल रहा था। तभी अचानक पीछे से आई एक अनियंत्रित कार ने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही वहां भगदड़ मच गई। इस बीच चालक कार छोड़कर फरार हो गया। हादसे में सुषमा, शशि देवी, किरन, बिट्टी, कृष्णा देवी, देवेंद्री देवी और रेशमा घायल हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद देर रात सभी को घर भेज दिया गया है।

मामले के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। इस संबंध में दन्नाहार इंस्पेक्टर वीरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Mainpuri Accident: ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत और दो घायल
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472132