search

JK Weather: घाटी में लगातार बढ़ रहा भीषण ठंड का प्रकोप, अभी और गिरेगा तापमान

LHC0088 2025-11-17 19:37:34 views 1073
  

JK Weather: घाटी में लगातार बढ़ रहा भीषण ठंड का प्रकोप। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, श्रीनगर। शुष्क मौसम के बीच घाटी में शीत लहर का प्रकोप लगातार बढ़ गया है। सोमवार को भी घाटी में गुलमर्ग को छोड़ अन्य इलाकों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे बने रहने से कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल रहे। इधर मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में घाटी में ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गौरतलब है कि बीते कई दिनों से घाटी में मौसम के मिजाज तो शुष्क बने हुए हैं अलबत्ता तापमान विशेषकर न्यूनतम तापमान में लगातार आ रही गिरावट से भीषण ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। अधिकांश स्थानों पर दिन का अधिकतम तापमान 15-16 डिग्री सेलसियस के आसपास रहता है।

हालांकि, श्रीनगर समेत अधिकांश इलाको में दिनभर हलकी धूप छाई रहती है लेकिन इससे भी लोगों को ठंड से कोई राहत नही मिल रही है। सोमवार को भी घाटी में मौसम के यही मिजाज रहे। गुलमर्ग को छोड़ अधिकांश इलाकों में रात का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -1.8,काजीगुंड में -1.5,पहलगाम में -3.2, कुपवाड़ा में -1.8, कुकरनाग में -1.2 जबकि गुलमर्ग में रात का न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेलिसयिस रिकार्ड किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने 23 नवंबर तक घाटी में मौसम के मिजाज आमतौर पर शुष्क बने रहने तथा इस बीच तापमान में और अधिक गिरावट की संभावना जताई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161001