search

UP Police Encounter: उन्नाव में 10-10 हजार के दो इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, प्रधानाध्यापक से की थी लूट

LHC0088 2025-11-17 18:07:37 views 1092
  



जागरण संवाददाता, उन्नाव। आसीवन क्षेत्र में प्रधानाध्यापक से लूट के मामले में फरार चल रहे 10-10 हजार के दो इनामी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों आरोपितों पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
सफीपुर कस्बा निवासी सुरेंद्र गौड़ आसीवन के कुलहा अटौरा जूनियर विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आठ अक्टूबर को मियागंज आर्यावर्त ग्रामीण बैंक से 50 हजार रुपये निकाल कर सफीपुर मोड़ पर खड़े हो घर जाने के लिए सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे। दो बाइक पर चार युवक उनके पास पहुंचे और सफीपुर छोड़ने की बात कहकर बैठा लिया। सफीपुर-मियागंज मार्ग पर ताजपुर मोड़ के पास एक बदमाश ने उनकी जेब से रुपये निकाल लिए थे।

पुलिस ने अगले दिन मुठभेड़ के दौरान बदमाश भंवर सिंह पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी नेगपुर थाना फतेहगढ़ फर्रुखाबाद को घायल कर दिया था। जबकि, उसके साथी राजा बाबू पुत्र रामसनेही निवासी कस्बा नवाबगंज सांडी हरदोई व शनी उर्फ बदरिया निवासी गांधीनगर जनपद फर्रुखाबाद भाग निकले थे।

पुलिस ने दोनों पर 10-10 का इनाम घोषित किया था। सोमवार सुबह पांच बजे वाहन चेकिंग के दौरान आसीवन क्षेत्र के चौधरी खेड़ा पुल पर पुलिस ने एक बाइक को रोकने का प्रयास किया तो तीन युवकों में एक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश राजा बाबू व सनी घायल हो गए। एक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160810