search

16+14+3+1+1... नए मंत्रिमंडल का फार्मूला आया सामने, मांझी बोले- 20 को होगा शपथग्रहण

cy520520 2025-11-17 16:38:12 views 1261
  

जीतनराम मांझी ने मीडिया से की बात। (जागरण)



डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में सरकार बनाने की कवायद तेज हो चुकी है। आज कैबिनेट की आखिरी बैठक है। 20 नवंबर को नीतीश कुमार फिर से सीएम पद की शपथ लेगें।

सीएम की शपथ को लेकर गांधी मैदान को सजाया जा रहा है। वहीं, मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि 20 तारीख को शपथ ग्रहण समारोह होगा। जीतनराम मांझी ने कहा कि इस मौके पर प्रधानमंत्री भी जाएंगे, हम लोग भी जाएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने कहा कि जितने मंत्री बन रहे हैं उनके नाम सामने आ रहे हैं। ऐसी जानकारी है कि 35-36 मंत्री होंगे, जिसमें से 16 भाजपा से, 14-15 JDU से, 3 लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से और 1-1 हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (S) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से होंगे।

उन्होंने आगे कहा कि मैं भी मीडिया में देख कर यह बात कह रहा हूं, हमसे कुछ भी प्रामाणिक नहीं है। हम इस जीत के लिए बिहार की जनता का धन्यवाद करते हैं। नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं, दिव्यांगों के लिए किए गए कार्यों के कारण हमें यह सफलता मिली है।
रोहिणी आचार्य के मामले पर कही ये बात

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के बयान पर कहा कि राजनीति अलग होती है लेकिन मानवीय दृष्टिकोण से मुझे यह दुखद लगता है।

उन्होंने कहा कि बहनों को विशेष तरजीह दी जाती है लेकिन तेजस्वी यादव ने किस अभिमान में ऐसा किया, यह जांच का विषय है। बिहार की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। व्यक्तिगत रूप से मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं।

यह भी पढ़ें- 21 नवंबर तक नई सरकार बनेगी... BJP विधायक दल की बैठक कल, नेतृत्व चयन के लिए दिल्ली से आएंगे पर्यवेक्षक
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158433