search

सोनीपत में हत्यारोपितों को पैदल घुमाया, लोग बोले- निर्दोष को मारने वालों को मिले कड़ी सजा

cy520520 2025-11-17 15:37:19 views 995
  



जागरण संवाददाता, गोहाना। सदर थाना गोहाना की पुलिस ने गांव मुंडलाना में मछली पालन करने वाले बुजुर्ग ठेकेदार की हत्या की वारदात में आरोपितों को गांव में पैदल घुमाया। आरोपित हाथ जोड़ते भी नजर आए। गांव के लोग बोले निर्दोष की हत्या करने वालों को कड़ी सजा मिले। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गांव मुंडलाना का बुजुर्ग भाना मछली पालन करता था और गांव में तालाब का ठेका ले रखा था। बुधवार रात को भी वह तालाब के पास कमरे पर रुका था, जिसके साथ गांव का ही अजमेर था। वहां पर गांव के मोहित व मोनू शराब पीने पहुंचे।

उनको शराब पीने से मना किया तो दोनों भाना की हत्या करके फरार हो गए थे। भाना के बेटे बलराम की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। सदर थाना की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। रविवार को पुलिस उनको घटनास्थल पर लेकर गई और उसके बाद पैदल गांव में घुमाया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158963