search

झारखंड कांग्रेस का दावा: बिहार में 50-55 लाख वोटर ट्रेन से लाए, एक पर 5 हजार खर्च

LHC0088 2025-11-17 10:37:04 views 1117
  

बिहार विधानसभा चुनाव 2025



राज्य ब्यूरो, रांची। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल लोढ़े ने बिहार चुनाव परिणाम और देश के अन्य राज्यों के चुनावों में परिणाम पर आधारित सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 50-55 लाख लोग ट्रेन से लाए गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक-एक व्यक्ति पर 4-5 हजार रुपये खर्च किए गए। बहुत सारी चीजें चुनाव में सबकी आंखों के सामने है। महाराष्ट्र चुनाव के पूर्व हम लोग केंद्रीय चुनाव आयोग से मिलने गए थे और उनसे डुप्लीकेट वोटरों का नाम काटने का आग्रह किया।

लेकिन आयोग के अध्यक्ष हमपर ही भड़क गए। कानून की धमकी देकर हमें चुप कराने की कोशिश की। जब हमने बताया कि मैं खुद वकील हूं तो वे बिफर गए और हम जो विज्ञप्ति लेकर गए थे, उसे छीन लिया। फोटो खिंचवाने के लिए भी तैयार नहीं हुए। यह एक उदाहरण है कि चुनाव आयोग कैसे काम करता है।

यह भी पढ़ें- हेमंत सोरेन का नाम लेकर कर्नाटक के डिप्टी CM को किया फोन, बोला- बीवी से बात कराओ

यह भी पढ़ें- Ranchi accident : रांची के धुर्वा डैम में डूबे चालक सतेंद्र कुमार का 48 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

यह भी पढ़ें- Chakradharpur : गैस सिलेंडर लीक से लगी आग, रिटायर्ड रेलकर्मी और परिवार के तीन सदस्य झुलसे
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160923