बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने डिलीवरी बॉय पर किया चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर)
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु में एक व्यक्ति को जेप्टो डिलीवरी राइडर पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान चंदन के रूप में हुई है। घटना वीवी पुरम स्थित जेप्टो गोदाम के पास हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में चंदन एक दोपहिया वाहन पर एक आदमी के पीछे सवार होता है और वाहन रुकने पर पास में खड़े लोंगो की तरफ बढ़ता है और जेप्टो डिलीवरी राइडर पर एक बड़े से चाकू से हमला कर देता है। हालांकि व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं क्योंकि वह मौके से भागने में कामयाब रहा।
ICC Womens World Cup,Zubeen Garg tribute,Shreya Ghoshal performance,Guwahati cricket stadium,Indian womens cricket team,Assam cricket association,Baraspara Cricket Stadium,Womens ODI World Cup,India vs Sri Lanka match
आरोपी चंदन ने किया व्यक्ति पर हमला
इसके बाद वीडियो में चंदन को अपनी गाड़ी की ओर वापस जाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, वह फिर से बाहर हमले को लिए आता है, अपनी कुल्हाड़ी पकड़े हुए किसी को ढूंढ़ता है। अपनी गाड़ी की ओर लौटते हुए, चंदन एक और आदमी पर हमला करता है जिसे भी मामूली चोट लगी है।
चंदन और दोनों पीड़ित एक-दूसरे को जानते थे
पुलिस के अनुसार, यह कोई आकस्मिक हमला नहीं था। चंदन और दोनों पीड़ित एक-दूसरे को जानते थे। बताया जा रहा है कि चंदन ने शराब के नशे में दोनों व्यक्तियों पर हमला किया। घटना के बाद वीवी पुरम पुलिस ने मामला दर्ज किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) लोकेश बी. जगलासर ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को जानते थे और ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों के बीच पहले से किसी बात पर लड़ाई हुई थी, जिसके कारण यह घटना हुई। हमने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 |