search

दुस्‍साहस: पेड़ काटने से रोका तो बौखलाया तस्कर, वनकर्मियों को चौकी में घुसकर पीटा

LHC0088 2025-11-17 01:07:43 views 651
  

नामजद आरोपितों के विरुद्ध वन विभाग ने पुलिस में दी तहरीर। प्रतीकात्‍मक



जागरण संवाददाता, रामनगर। तराई के जंगल में वन तस्कर के हौंसले बुलंद हैं। सागौन के काटे गए पेड़ के गिल्टे ले जाने से रोकने से वन तस्कर बौखला गए। वन कर्मियों के पहुंचने पर तो आरोपित जंगल से तो भाग गए। उसके कुछ देर बाद आकर वन चौकी में घुस गए और वनकर्मियों से गाली गलौज कर हाथापायी की। इस मामले में नामजद आरोपितों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत रामनगर रेंज के ज्वालावन क्षेत्र में शनिवार को वनकर्मियों को सागौन के पेड़ काटने की सूचना मिली थी।वन चौकी के वन दरोगा हीरा सिंह गौनिया अपने चार वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। आरोपित एक पेड़ काट चुके थे तथा दूसरे पेड़ को काटने का प्रयास कर रहे थे।

वनकर्मियों ने उन्हें ललकारा तो आरोपित मौके से गए भाग गए। वनकर्मियों ने बताया कि कुछ देर बाद चार पांच आरोपित वन चौकी पहुंचे और पेड़ काटने से मना करने पर आक्रोश जताते हुए गाली गलौज करने लगे। इसके बाद आरोपितों ने वन कर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपित वन कर्मियों को धमकी देते हुए चौकी से चले गए। आरोपित आसपास के गांव लोग है।

वनाधिकारियों ने बताया कि आरोपितों की पहचान कर उनके विरुद्ध नामजद तहरीर दी गई है। वन कर्मियों ने आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि तराई के जंगल में वन तस्कर को कानून का भी डर नहीं है। पूर्व में भी वनकर्मी खुलेआम पेड़ काटने की घटनाएं कर चुके हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160453