search

पत्नी की मौत के बाद पति ने फंदे से लटककर दे दी जान, तीन दिन पहले धूमधाम से किया था बेटी का मुंडन

Chikheang 2025-11-16 20:07:04 views 1140
  

पत्नी की मौत के बाद पति ने फंदा लगाकर दे दी जान।



संवाद सूत्र, नानपारा (बहराइच)। नानपारा कोतवाली इलाके के परसा अगैया में बीते 15 घंटे में पति व पत्नी की मौत हो गई। पहले पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। इसके बाद पति का शव फंदे से लटकता मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

परसा अगैया निवासी 28 वर्षीय बिट्टन का शनिवार शाम को पांच बजे पति से पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज बिट्टन ने फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी होने पर मायके से लोग बेटी के घर पहुंचे। मायके के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच मृतका का पति पप्पू सोनकर राेते हुए घर से कहीं चला गया।

परिवार के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह गांव के लोग बकरी चराने के लिए खेत की ओर जा रहे थे। घर से एक किलोमीटर दूर माता प्रसाद के आम के पेड़ से उसका शव लटकता मिला। इससे परिवार में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि पति व पत्नी ने घंटों अंतराल के बाद फंदा लगाकर जान दी है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद का मामला चल रहा है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।
तीन दिन पूर्व किया था मुंडन

मृतक पप्पू के पिता महंगू ने बताया कि तीन दिन पूर्व पोती का मुंडन कार्यक्रम था। जिसे बहू व बेटे ने मिलकर मनाया था। सभी खुश भी थे। इसके बाद दोनों ने कदम क्यों उठाया, यह सोचनीय है। उसका कहना है कि पोती पूरी तरह से अनाथ हो गई।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162388