search

पंजाब में पकड़े गए कुरुक्षेत्र के दो युवक, 10 करोड़ नकली करंसी बरामद

deltin33 2025-11-16 19:07:07 views 914
  

9.88 करोड़ की नकली करंसी के साथ कुरुक्षेत्र के दो युवक पंजाब में गिरफ्तार।



संवाद सहयोगी, पिहोवा। पंजाब पुलिस ने अंतरराज्यीय नकली करंसी माड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए जिले के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से नौ करोड़ 99 लाख रुपये की नकली और पुरानी करंसी बरामद की है। पकड़े गए युवकों की पहचान पिहोवा भारत नगर निवासी सचिन और कुरुक्षेत्र के गुरदेव नगर निवासी गुरदीप निवासी के रूप में हुई है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस ने डेराबस्सी थाना क्षेत्र में एक विशेष अभियान के दौरान स्कार्पियो गाड़ी से यह करंसी जब्त की। इस बरामदगी में 11 लाख पांच हजार रुपये की असली पुरानी करंसी और 9.88 करोड़ रुपये के नकली नोट शामिल हैं। पुलिस ने वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपित धोखाधड़ी करने के लिए चालाक तरीका अपनाते थे। वे नकली नोटों के बंडलों के ऊपर असली नोट रखते और बीच में नकली करंसी छिपा देते थे। दोनों आरोपित पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई करंसी धोखाधड़ी के मामलों में शामिल रहे हैं। गिरफ्तार व्यक्तियों के नेटवर्क के तार अन्य राज्यों तक फैले हुए हैं। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।  

बताया जा रहा है कि सचिन का परिवार पिहोवा में ही रहता है, जबकि वह पिछले कुछ समय से पंजाब में किराए के मकान में रहकर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471836