search

दुल्हन के उठाए कदम से बराती सन्न... शादी में ऐसा क्या हुआ जो 48 घंटे बाद फोन पर दूल्हे को दिया तीन तलाक

cy520520 2025-11-16 15:07:12 views 1252
  

सांकेतिक तस्वीर।



संवाद सूत्र, जागरण लोधा। बरातियों की हरकत ने दो परिवारों के बीच हुए रिश्ते को तोड़ने पर मजबूर कर दिया। घटना से आहत दुल्हन ने निकाह के 48 घंटे बाद दूल्हे को फोन पर तीन तलाक दे दिया। रोरावर थाने की जलालपुर चौकी क्षेत्र में बुधवार की रात नगर कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा निवासी एक युवक की बरात आई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

खुशी-खुशी शादी कार्यक्रम चल रहा था। दूल्हा-दुल्हन भी खुश थे। निकाह पढ़ा जा चुका था। तभी खाने के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। यह देख दुल्हन के पिता वहां पहुंचे तो बराती प्लेटें और कुर्सियां फेंक रहे थे। यह जानकारी जब दुल्हन को मिली तो इससे उसे गहरा सदमा लगा और वह बेसुध होकर गिर गई।

  
रोरावर के जलालपुर चौकी क्षेत्र का मामला, बरातियों ने खाने के दौरान फेंकी थीं प्लेटें और कुर्सियां

  

मारपीट के दौरान उसके पिता भी घायल हो गए थे। दोनों को देहलीगेट क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़का पक्ष से तीन और लड़की पक्ष से एक पर शांति भंग में कार्रवाई कर दी। उसके बाद बिना दुल्हन के बरात लौट गई। लड़के पक्ष की ओर से बताया गया कि झगड़े की वजह बरात में शामिल किसी लड़की के साथ छेड़छाड़ था। वहीं लड़की पक्ष का कहना था कि झगड़ा क्यों हुआ, उन्हें नहीं मालूम। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। दूसरे दिन जब दुल्हन की तबीयत में सुधार हुआ तो इस घटना से वह इतनी आहत हुई कि उसने रिश्ता तोड़ने का मन बना लिया।

  
दूल्हे को दिया तीन तलाक

  

उसके बाद शुक्रवार को अपने परिवार के बड़ों के अनुसार मुस्लिम रीति−रिवाज से दुल्हन ने फोन पर दूल्हे को तीन तलाक दे दिया। दूल्हे ने भी इसे स्वीकारते हुए तीन तलाक दिया। उसके बाद शनिवार को दोनों पक्षों के रिश्तेदारों के बीच लड़की पक्ष की ओर से हुए खर्च और दान दहेज के सामान को लौटाने पर भी समझौता हो गया।

इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि लड़की पक्ष से एक कॉल आई थी। इसमें बताया था कि मारपीट की घटना के बाद लड़के पक्ष के लोग दहेज में कार व अन्य सामान की मांग कर रहे थे। इसलिए रिश्ता तोड़ दिया है। कोई तहरीर नहीं मिली है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157858