search

MP के सागर में ट्रैक्टर और कार की जोरदार टक्कर, 25 लोग घायल; 7 की हालत गंभीर

deltin33 2025-11-16 13:36:35 views 1088
  

मध्य प्रदेश के सागर में भीषण हादसा। प्रतीकात्मक तस्वीर



डिजिटल डेस्क, सागर। मध्य प्रदेश के सागर में एक तेज रफ्तार कार अचानक से ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। इस हादसे में 25 लोगों बुरी तरह से घायल हैं, जिनमें 7 लोगों की हालत नाजुक है। इस हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह हादसा सागर की सुल्तानपुर-बेगमगंज रोड पर एक गैस एजेंसी के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर की ट्रॉली में लगभग 40 लोग सवाल थे। सभी आसपास के गांव के रहने वाले थे और ट्रैक्टर में घर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
कैसे हुआ हादसा?

गांव के सभी लोग बांदा के पास स्थित नोनिया गांव में एक चमत्कारी कुएं के दर्शन करने गए थे। मान्यता है कि इस कुएं के पानी से कई गंभीर रोग ठीक हो जाते हैं। यही वजह है कि स्थानीय लोगों के मन में कुएं को लेकर गहरी आस्था है। हालांकि, कुएं का दर्शन करके लौटते समय शाम के लगभग 7:30 बजे एक कार ने ट्रैक्टर की ट्रॉली को टक्कर मार दी।

यह टक्कर इतनी तेज थी कि कई लोग ट्रॉली से कई मीटर दूर जाकर गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोग सड़कों पर इधर-उधर जा गिरे और दर्द से तड़प रहे थे। पुलिस ने फौरन स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
कार सवार फरार

घायलों में 1 व्यक्ति कि हालत काफी खराब है, उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हादसे के दौरान कार में 3 लोग सवार थे, सभी घटनास्थल से भाग निकले और कार खेत में जा गिरी। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और ड्राइवर का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। कार ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- ग्वालियर-झांसी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर; 5 लोगों की मौत
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471531