दिल्ली में रजनी पाटिल से मिले उप मुख्यमंत्री।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन को लेकर चल रही चर्चा के बीच उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिल्ली में प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल से भेंट की। हालांकि ये भेंट शिष्टाचार थी, लेकिन सियासी गलियारों में इसको लेकर खूब चर्चा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
चर्चा इसलिए ज्यादा है क्योंकि पार्टी हाईकमान जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष व राज्य कार्यकारिणी का ऐलान करने वाला है। बताया जा रहा है कि उप मुख्यमंत्री ने रजनी पाटिल से राज्य कार्यकारिणी का गठन जल्द करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव है ऐसे में जल्द ही राज्य कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया जाए।ranchi-general,Ranchi news,civil court timings,summer court schedule,Ranchi district bar association,High court directive,court calendar change,advocates concerns,heatwave risk,district bar association opinion,civil court,Jharkhand news
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार को राजस्थान के लिए रवाना हुए। बुधवार को पहलवाड़ा स्थित जडखोर गोधाम में आयोजित श्री कृष्ण बलराम गौ आराधना महोत्सव में भाग लेंगे। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उप मुख्यमंत्री बुधवार को वापिस दिल्ली लौट आएंगे।
 |