search

भूमि विवाद में भतीजे ने रिटायर्ड आर्मी जवान चाचा को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

deltin33 2025-11-15 21:07:42 views 1128
  

रिटायर्ड आर्मी जवान चाचा को गोली मारकर उतारा मौत के घाट



संवाद सूत्र,आंदर(सिवान)। आंदर थाना क्षेत्र के जयजोर गांव में शुक्रवार की रात भूमि विवाद को लेकर दो पट्टीदारों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से एक युवक ने एक ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घायल अवस्था में ग्रामीणों ने ईलाज के लिए आंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा दीपक कुमार व अन्य कर्मियों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।
पिस्टल निकालकर छाती में मारी गोली

मृतक की पहचान जयजोर गांव निवासी 65 वर्षीय देवेंद्र कुमार तिवारी के रूप में हुई है। घटना के सबंध में बताया जा रहा है कि पूर्व में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार की रात दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया।

कुछ देर बाद मृतक वृद्ध अपने भतीजा के घर पर जाकर गाली गलौज करने लगे।जिसके बाद आक्रोशित भतीजा ने पिस्टल निकालकर छाती में दो गोली मारकर घायल कर दिया है।और हवाई फायरिंग करते हुए भागने लगा।  
आरोपी भतीजा गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही मैरवा एसडीपीओ गौरी कुमारी आंदर थानाध्यक्ष पप्पन कुमार, की पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर आरोपी भतीजा शुभम कुमार तिवारी को जयजोर गांव के चवर से गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

मृतक वृद्ध को दो पुत्री व एक पुत्र है।जिसमे सभी की शादी हो चुकी है। पुत्र सीआरपीएफ में कार्यरत है। मृतक वृद्ध 8 साल पहले आर्मी से सेवानिवृत्त हुए थे।मृतक की पत्नी सुगंधि देवी का रोरोकर बुरा हाल हो चुका है।

इस सबंध में थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हत्या मामले में एफएसल टीम ने खून का लिया नमूना

आंदर थाना क्षेत्र के जयजोर गांव में शुक्रवार की रात सेवानिवृत्त आर्मी के जवान की हुई हत्या मामले में शनिवार की दोपहर आंदर थाना के सहयोग से सिवान एफएसल की टीम पहुंचकर घटनास्थल से खून का नमूना लेकर जांच में जुट गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471144