search

गया में विजय जुलूस के दौरान दो समुदायों में पथराव, धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त; 14 नामजद सहित 50 पर FIR

Chikheang 2025-11-15 20:37:57 views 1244
  

विजय जुलूस के दौरान दो समुदायों में पथराव



संवाद सूत्र, बेलागंज (गया)। विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद बेलागंज थाना क्षेत्र के दादपुर टोला फरीदपुर में निकाले जा रहे विजय जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद हिंसक रूप ले लिया। पथराव में एक धार्मिक स्थल को आंशिक क्षति पहुंची।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ जिला के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। शुक्रवार देर शाम एनडीए प्रत्याशी मनोरमा देवी की विजय के उपरांत दादपुर गांव के समर्थक डीजे की धुन पर विजय जुलूस निकाल रहे थे।  
जुलूस में शामिल लोगों से कहासुनी

जुलूस गांव होते हुए सुंदरपुर की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान फरीदपुर गांव के समीप जुलूस में शामिल लोगों और स्थानीय निवासियों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते–देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।  
14 नामजद तथा 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR

घटना को लेकर फरीदपुर निवासी मो. औरंगजेब की शिकायत पर बेलागंज थाना में दादपुर गांव के 14 नामजद तथा 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।  

पुलिस ने रात में ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। सशस्त्र पुलिस बल को घटनास्थल पर कैंप किया गया है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161727