search

चकाई हार की कसक छोड़, सभी मंत्रियों का बेड़ा लगा पार, NDA की लहर में ऐतिहासिक जीत

LHC0088 2025-11-15 19:42:59 views 1151
  

चकाई का रिजल्ट



राज्य ब्यूरो, पटना। लहर सरीखी एनडीए की जीत में इस बार एक को छोड़ सभी मंत्रियों का बेड़ा पार लग गया। पिछली बार यानी 2020 में 10 मंत्री चुनाव हार गए थे। उनमें आठ जदयू और दो भाजपा के थे। तब जदयू मात्र 43 सीटों पर सिमटकर रह गया था। उसका बड़ा कारण एनडीए से अलग होकर लड़ने वाली लोजपा रही, जिसने कई सीटों पर जदयू की संभावना को प्रभावित कर दिया था।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उसके बाद लोजपा दो फाड़ हो गई और इस बार चिराग पासवान के नेतृत्व वाला खेमा एनडीए के साथ मैदान में था। परिणाम अप्रत्याशित रहा, जिसका श्रेय वस्तुत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और जनहित के कार्यों-वादों को जाता है।  
2020 में निर्दलीय विजयी

इस परिणाम में मंत्रियों के मोर्चे पर बस एक कसक रह गई, वह चकाई में सुमित कुमार की हार है। सुमित वहां 2020 में निर्दलीय विजयी रहे थे। जदयू के पाले में आकर वे मंत्री बने और इस बार जदयू के टिकट पर वहां से दांव आजमाए थे।  

राजद की सावित्री देवी ने 12972 वोटों से पराजित कर पिछला हिसाब चुकता कर लिया। पिछली बार सुमित उन्हें मात्र 581 मतों से मात देकर विधानसभा पहुंचे थे।   

21 मंत्री भाजपा कोटे के रहे, उनमें से हरि सहनी, जनक राम, संतोष सिंह एवं मोती लाल प्रसाद चुनाव नहीं लड़े।  

चुनाव जीते: सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार, रेणु देवी, मंगल पांडेय, कृष्ण कुमार मंटू, जीवेश मिश्रा, राजू कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह बबलू, नीतीश मिश्रा, नितिन नवीन, संजय सरावगी, कृष्णनंदन पासवान, सुरेंद्र मेहता, केदार गुप्ता, विजय कुमार मंडल, डॉ. सुनील कुमार

14 मंत्री जदयू कोटे के रहे। उनमें से अशोक चौधरी चुनाव नहीं लड़े। सुमित कुमार चकाई में हार गए।  

चुनाव जीते : विजय कुमार चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, लेशी सिंह, मदन सहनी, महेश्वर हजारी, शीला कुमारी, सुनील कुमार, जयंत राज, मोहम्मद जमा खान, रत्नेश सदा, विजय मंडल

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से मंत्री संतोष कुमार सुमन भी चुनाव नहीं लड़े थे।
2020 के विधानसभा चुनाव में हारने वाले मंत्री

जदयू से : जय कुमार सिंह

कृष्णनंदन वर्मा

रामसेवक सिंह

शैलेश कुमार

लक्ष्मेश्वर राय

संतोष कुमार निराला

खुर्शीद उर्फ फिरोज

रमेश ऋषिदेव

भाजपा :  बृज किशोर बिंद और सुरेश कुमार शर्मा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159866