search

रामपुर में डेंगू फैला: सैदनगर ब्लॉक के मिलक हासम गांव में नया केस, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की सफाई

deltin33 2025-11-15 19:39:06 views 1244
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



जागरण संवाददाता, रामपुर। जिले में एक और डेंगू का मरीज मिला है। सैदनगर ब्लाक के मिलक हासम गांव निवासी 23 वर्षीय मोहम्मद यासीन में डेंंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 32 हो गई है। सीएमओ के निर्देश पर शुक्रवार को मिलक हासम गांव पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के घर पर स्वजन से उसके स्वास्थ्य की जानकारी की। घर में संभावित स्थानों पर डेंगू के लार्वा की तलाश की। गांव में साफ-सफाई और बुखार पीड़ितों की जानकारी की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिले में बुखार अब तेजी से फैलने लगा है। अस्पतालों में सबसे ज्यादा मरीज बुखार, खांसी, जुकाम और गले में संक्रमण के आ रहे हैं। मलेरिया, डेंगू के मरीज आए दिन मिल रहे हैं। जापानी बुखार का मरीज भी मिल चुका है। डेंंगू के मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। यह स्थिति तब है, जबकि अक्टूबर में पूरे माह स्वास्थ्य विभाग ने अन्य विभागों के सहयोग से गांवों में जागरूकता फैलाई।

डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। गांव में सफाई कार्य कराया गया। बावजूद इसके मच्छरजनति रोगों को फैलने से रोका नहीं जा सका है। बुखार से दो लोगों की जान भी जा चुकी है। लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। अब सैदनगर ब्लाक के ग्राम मिलक हासम का युवक डेंगू से पीड़ित हुआ है। उसे पांच दिन पहले बुखार आया था। पहले गांव में ही डाक्टर से दवा लेकर खाई।

आराम नहीं मिला तो जिला अस्पताल में डेंगू आशंकित मानते हुए उसका सेंपल जांच के लिए भेजा गया। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. दीपा सिंह के निर्देश पर दिन में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मिलक हासम गांव पहुंची। मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी की।

घर में निरीक्षण किया। फ्रिज के पीछे ट्रे, छत आदि पर पानी के जमाव वाले स्थानों को देखा। आसपास के घरों का भी सर्वे किया और गांव में अन्य बुखार पीड़ितों की जानकारी कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। किट के जरिए मलेरिया की जांच भी की। गांव की नालियों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया।

  

यह भी पढ़ें- रामपुर के ज्वालानगर में मि‍ला डेंगू का सबसे कम उम्र का मरीज, भाजपा सभासद की बेटी संक्रमित

यह भी पढ़ें- Weather Update: कोहरा और धुंध ने दिखाया असर, रामपुर के तापमान में गिरावट
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471324