डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक कार के बांध में गिरने से जमशेदपुर के प्रधान जिला न्यायाधीश के दो अंगरक्षकों समेत तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई और एक लापता हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात रांची के नगरी थाना क्षेत्र के हटिया बांध पर हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
हटिया के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रमोद मिश्रा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, “जैसा कि हमें बताया गया था, कार में चार लोग सवार थे। हमने अब तक कार चालक और दो पुलिसकर्मियों के शव बरामद कर लिए हैं। एक अभी भी लापता है।“
उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और वाहन पानी में गिरने से पहले पलट गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय कार जमशेदपुर से आ रही थी।