search

आगरा की बेटी को बिग बॉस में मिल रहा है शहरवासियों का समर्थन, शो में मालती चाहर छोड़ रहीं छाप

deltin33 2025-11-15 08:06:00 views 1262
  



जागरण संवाददाता, आगरा। शहर की बेटी मालती चाहर बिग बास में लगातार धमाल मचा रही हैं। क्रिकेटर दीपक चाहर और राहुल चाहर की बहन मालती बिग बास रियलिटी शो में अपनी छाप छोड़ रही हैं। उन्हें शहरवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिससे वे हर हफ्ते सुरक्षित जोन में पहुंच रही हैं। पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी आगरा के लोगों ने वोट की बौछार कर मालती को आगे बढ़ाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मालती बिग बास घर के अंदर टास्क में सक्रिय रहती हैं, साथियों से अच्छे रिश्ते बनाती हैं और अपनी बात मजबूती से रखती हैं। दर्शक उनकी सादगी और हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। शहर में उनके फैंस उत्साहित हैं। लोगों का कहना है कि मालती शहर का नाम रोशन कर रही हैं।

पिछले सीजन में भी मालती ने अच्छा खेल दिखाया था और सुरक्षित रहीं। इस बार भी उनका ग्राफ ऊपर जा रहा है। दीपक और राहुल चाहर जैसे भाइयों की बहन होने से उन्हें क्रिकेट फैंस का भी साथ मिल रहा है। शहरवासियों का कहना है कि बिग बास के एक्सपर्ट भी मानते हैं कि मालती का गेम स्ट्रांग हैं। वे भावुक होने के साथ-साथ स्मार्ट भी हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470576