search

Laukaha Vidhan Sabha Result: लौकहा में एनडीए की ऐतिहासिक अंतर से जीत, सतीश साह ने लहराया परचम

Chikheang 2025-11-15 07:35:40 views 1240
  

लौकहा विधानसभा में सतीश साह की जीत



संवाद सहयोगी, लौकही। लौकहा विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को आए चुनावी नतीजों ने एनडीए खेमे में जबरदस्त उत्साह भर दिया। एनडीए प्रत्याशी सतीश साह ने रिकॉर्ड 1 लाख 11 हजार 7 सौ 61 मतों से शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने महागठबंधन के उम्मीदवार एवं विधायक भारत भूषण मंडल को 25 हजार 5 सौ 11 मतों से पराजित कर विधानसभा की परचम अपने नाम की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शुरुआती एक-दो रुझानों में भारत भूषण मंडल मामूली बढ़त बनाए हुए थे, जिससे महागठबंधन खेमे में उम्मीदें जगी थीं। लेकिन तीसरे राउंड के बाद सतीश साह ने लगातार बढ़त लेनी शुरू की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

राउंड दर राउंड बढ़त बढ़ती गई और अंत में वे भारी मतों से विजयी हुए। विजय की घोषणा होते ही लौकही प्रखंड क्षेत्र में एनडीए समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

कार्यकर्ताओं ने गुलाल-अबीर उड़ाया, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जगह-जगह पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में विजय जुलूस और नारों की गूंज से माहौल उत्सवमय बन गया।

एनडीए की जीत पर जिप सदस्य बिनोद साह, ई. कमलाकांत भारती, ऋषिकेश राघव, वरुण कुमार, रामनारायण गुप्ता सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

सभी ने इसे विकास और सुशासन की जीत बताया और क्षेत्र की जनता के प्रति आभार जताया। लौकहा विधानसभा की इस निर्णायक जीत ने एनडीए के उत्साह को नई ऊर्जा दी है और क्षेत्र की राजनीति में नए समीकरणों का संकेत भी दे दिया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161206