search

सैकड़ों महिलाओं हवस का बनाया शिकार, अब चीन के दरिंदे को ब्रिटेन कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

deltin33 2025-11-15 07:06:38 views 929
  

आरोपी चाओ ने नशीला पदार्थ देकर कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया (सांकेतिक तस्वीर)



रॉयटर, लंदन। ब्रिटेन में चीन के यौन अपराधी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। लंदन पुलिस ने उसे सबसे कुख्यात यौन अपराधियों में से एक बताया है।

पुलिस ने बताया कि चाओ शू ने विश्वास जीतने के बाद नशीला पदार्थ देकर कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि उसने ब्रिटेन और चीन में सैकड़ों और महिलाओं को शिकार बनाया।

वूलविच क्राउन कोर्ट में चाओ ने दुष्कर्म के चार मामलों, हमले के आठ मामलों, यौन उत्पीड़न के चार मामलों, जानबूझकर नशीला पदार्थ देने के दो मामलों, घूरने के चार मामलों में अपराध स्वीकार कर लिया। उसे 14 साल की सजा भुगतनी होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

डिटेक्टिव सुपरिंटेंडेंट लुईस सैंडरसन ने कहा, चाओ खतरनाक यौन अपराधियों में से एक है। उसने कई सालों तक अपराध किए। उसके अपराध के बारे में तब पता चला जब उसने दक्षिण-पूर्व लंदन स्थित अपने घर पर आयोजित कार्यक्रम में पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर उसे शिकार बनाया।

पीड़िता ने होश में आने पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद चाओ को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को उसके घर में खुफिया कैमरे और उसके उपकरणों में हजारों तस्वीरें और वीडियो मिले।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471150