search

Jharkhand Politics: महागठबंधन पर झामुमो ने कह दी बड़ी बात, कहा- झारखंड में समीक्षा करेंगे

cy520520 2025-11-15 04:43:19 views 1272
  

झामुमो ने स्पष्ट किया है कि राज्य में महागठबंधन की समीक्षा होगी।



राज्य ब्यूरो, रांची। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने स्पष्ट किया है कि राज्य में महागठबंधन की समीक्षा होगी। पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में एक तीर से कई निशाना साधा। उन्होंने समीक्षा का समय बताने से बचते हुए यह कहा कि बिहार में लोकतंत्र की हत्या हुई है। महागठबंधन में अगर झामुमो को सीटें दी गई होती तो परिस्थिति दूसरी होती। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अगर वे रांची आकर हारे का सहारा, हेमंत सोरेन है हमारा का जाप कर लेते तो नतीजा एकदम पलटा हुआ आता। यह पूछे जाने पर कि स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस कोटे के मंत्री राधाकृष्ण किशोर और राजद के संजय प्रसाद यादव को जिलों का प्रभार नहीं दिया गया, उन्होंने कहा कि झामुमो छोटे मन से राजनीति नहीं करता।

दोनों मंत्री राजधानी में होने वाले राजकीय समारोह में अपने दल का प्रतिनिधित्व करेंगे। बिहार के चुनाव परिणाम के संदर्भ में उन्होंने यह भी कहा कि सीटों की संख्या पचने लायक नहीं है। ऐसा तो सीबीएसई और आइसीएसई की परीक्षाओं में होता है। एक नहीं, कईयों को सौ प्रतिशत तक अंक मिल जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राजद या वामदलों को आदिवासी-दलित समाज के संघर्ष की जानकारी नहीं है। अगर इन्हें इसकी जानकारी होती तो झामुमो बिहार चुनाव का हिस्सा होता।  
चम्पाई ने की राजनीतिक आत्महत्या, बाबूलाल पर विचार करे भाजपा

झामुमो महासचिव ने घाटशिला में पार्टी प्रत्याशी की जीत को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन ने भाजपा में जाकर राजनीतिक आत्महत्या की। हेमंत सोरेन ने स्पष्ट कहा था कि खाएंगे और मोटा होंगे हमारे यहां और हल दूसरे के खेतों में चलाएंगे। ऐसे लोगों को झारखंड के लोग जवाब देंगे।

इसे जनता ने साबित कर दिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संदर्भ में उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में घाटशिला में प्रपंच रचा गया। घाटशिला में जनता ने नकारात्मक सोच को नकार दिया। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व विचार करे कि ऐसे नकारात्मक राजनीति करने वाले को संगठन से विदाई दें।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157621