search

बिहार में NDA की प्रचंड जीत पर भाजपा ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई, बोले- यूपी के साथ बंगाल भी पक्का

Chikheang 2025-11-15 02:07:41 views 1258
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के प्रचंड बहुमत से जीत पर भाजपा ने आतिशबाजी की और मिठाई वितरण किया। भारत माता चौक (बेगमपुल) पर जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी पहुंचे।

एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय की बधाई दी। ढोल नगाड़े बजाए। जश्न में विधानपरिषद के वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति के सभापति डा. रतन पाल सिंह, विधान परिषद सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक भी शामिल हुए। समिति के सभापति ने कहा कि उप्र में 2027 की जीत पक्की तो है ही बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की विचारधारा की जीत है। विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा बिहार के मतदाताओं ने विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को एक बार फिर नकारते हुए यह संदेश दे दिया है कि देश अब सिर्फ विकास और स्थिरता चाहता है।

पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल,महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महामंत्री महेश बाली, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, अमित शर्मा उपस्थित रहे। उधर, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने भी बिहार के लोगों को सुशासन चुनने पर आभार व्यक्त किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने दौराला में मनाया जश्न

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दौराला स्थित चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया एवं एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष मनाया। जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल सिंह बजरंगी, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज राठी, मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, जिला महामंत्री समीर चौहान, गन्ना समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र भोलू, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी उपस्थित रहे।

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर बेगमपुल पर जश्न मनाने के दौरान विधान परिषद के वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति के सभापति डा. रतन पाल सिंह को लड्डू खिलाते विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज।

साथ में हैं प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160861