search

Bihar में हुआ कुछ ऐसा कमाल, Chandigarh में बज उठे ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी का शोर, उत्सव जैसा बना माहौल

deltin33 2025-11-14 22:38:11 views 1259
  

सेक्टर 33 स्थित पार्टी कार्यालय पर जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद शुक्रवार को चंडीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। सेक्टर 33 स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटीं, आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। पार्टी कार्यालय पूरे दिन ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी है तो मुमकिन है’ के नारों से गूंजता रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वरिष्ठ भाजपा नेता और हिमाचल प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि बिहार की जीत देश के विकास मॉडल और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मजबूत नेतृत्व क्षमता पर जनता के भरोसे का परिणाम है।

यह चुनाव परिणाम विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को स्पष्ट संदेश देता है कि जनता अब केवल विकास, पारदर्शिता और सुशासन चाहती है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी लगातार मेहनत की और बिहार के लोगों ने एनडीए पर दोबारा विश्वास जताकर पूरे देश में उत्साह का माहौल बना दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता इस जीत का असली भागीदार है और पार्टी भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ जनता के बीच काम करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और चुनावी जीत को जनता की सेवा के अवसर के रूप में अपनाने की अपील की।

इस मौके पर चंडीगढ़ भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में एकत्र हुए। सभी नेताओं ने एकमत होकर कहा कि बिहार की जीत से पार्टी का मनोबल और मजबूत हुआ है और आने वाले चुनावों में भी भाजपा इसी गति से आगे बढ़ेगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470327