deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Bihar Chunav 62 Seats Result 2025: सीमांचल, कोसी और अंग प्रदेश में NDA का परचम, ओवैसी 5 सीटें जीत रहे, देखें ताजा अपडेट

cy520520 2025-11-14 20:12:58 views 574

  

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीमांचल, अंग प्रदेश और कोसी में एनडीए का डंका बजा रहा है।



संदीप कुमार, भागलपुर। Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। इस बीच सीमांचल में 24 में से 17 सीट पर एनडीए को बढ़त मिली है। प‍िछली बार यहां सिर्फ 12 सीटें एनडीए के पास थीं। सीमांचल में क‍िशनगंज की चार, अरर‍िया की छह, पूर्णिया और कट‍िहार ज‍िले की सात-सात व‍िधानसभा सीटें हैं। यहां इस बार एनडीए ने बेहतर प्रदर्शन किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
एनडीए को बढ़त वाली सीटें

क‍िशनगंज, बहादुरगंज, अरर‍िया, नरपतगंज, फारब‍िसगंज, स‍िकटी, पूर्णिया, धमदाहा, बनमनखी, रूपौली, कस्‍बा, कट‍िहार, बरारी, बलरामपुर, कदवा, प्राणपुर, कोढ़ा
महागठबंधन को बढ़त वाली सीटें

रानीगंज, मन‍िहारी
एआइएमआइएम को बढ़त

कोचाधामन, जोकीहाट, अमौर, बायसी, ठाकुरगंज  
कोसी का रहा ये हाल

कोसी प्रक्षेत्र में 13 सीटों में 12 सीट पर एनडीए को बढ़त। प‍िछली बार यहां 10 सीटों पर एनडीए जीती थी। कोसी में सुपौल की पांच, मधेपुर और सहरसा की चार-चार सीटें हैं।
एनडीए को बढ़त वाली सीटें

सुपौल, छातापुर, न‍िर्मली, प‍िपरा, त्र‍िवेणीगंज, मधेपुरा, स‍िंहेश्‍वर, आलमनगर, ब‍िहारीगंज, सहरसा, सोनवर्षा, स‍िमरी बख्तियारपुर
महागठबंधन को बढ़त वाली सीटें

मह‍िषी
अंग प्रदेश का रहा ये हाल

अंग प्रदेश 25 में 24 सीट पर एनडीए को बढ़त मिली है। प‍िछली बार यहां एनडीए को 19 सीटें थीं। अंग में भागलपुर की सात, बांका की पांच, मुंगेर की तीन, लखीसराय की दो, जमुई की चार और खगड़‍िया की चार सीटेंं शाम‍िल हैं।
एनडीए को बढ़त वाली सीटें

भागलपुर, नाथनगर, ब‍िहपुर, गोपालपुर, सुल्‍तानगंज, पीरपैंती, कहलगांव, बांका, अमरपुर, धौरेया, बेलहर, लखीसराय, सूर्यगढ़ा, मुंगेर, तारापुर, जमालपुर, खगड़‍िया, बेलदौर, परबत्‍ता, अलौली, जमुई, झाझा, स‍िकंदरा, चकाई
महागठबंधन को बढ़त वाली सीटें

कटोर‍िया
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की 5 खास बातें

  • गोप की धरती कही जाने वाली मधेपुरा की धरती पर राजद को सूपड़ा साफ होता द‍िख रहा। चार की चारों सीटों पर एनडीए को बढ़त। मधेपुरा में प‍िछली बार महागठबंधन को दी सीटें म‍िली थीं।
  • अंग प्रदेश के भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, खगड़‍िया ज‍िले की सभी की सभी सीटों पर एनडीए को बढ़त। इन ज‍िलों में 20 सीटें हैं। बांका की पांच में महज एक सीट पर महागठबंधन आगे।
  • ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम को प‍िछली बार सीमांचल में पांच सीटें म‍िली थीं, इस बार भी उसे पांच सीटों पर बढ़त है। इनमें क‍िशनगंज की दो, पूर्णिया की दो और अरर‍िया की एक सीट शाम‍िल है।
  • सीमांचल, कोसी और अंग प्रदेश की कहलगांव, सुल्‍तानगंज, बेलदौर और स‍िकंदरा सीट पर महागठबंधन की आपसी लड़ाई भी थी। इन चारों सीटों पर एनडीए को जीत म‍िलती द‍िख रही है।
  • सीमांचल पूरे प्रदेश में सर्वाध‍िक वोट‍िंग वाला इलाका था। क‍िशगनंज में पुरुषों के मुकाबले 19 प्रत‍िशत अध‍िक मह‍िलाओं ने वोट डाले। असर यह क‍ि इस इलाके में एनडीए को पांच सीटें बढ़ीं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

310K

Threads

0

Posts

1010K

Credits

Forum Veteran

Credits
105780
Random