search

बरेली में एयरफोर्स के सिक्योरिटी कार्यालय में तैनात वायुसैनिक ने गोली मारकर की आत्महत्या

LHC0088 2025-11-14 20:06:21 views 1205
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



जागरण संवाददाता, बरेली। एयरफोर्स के सिक्योरिटी कार्यालय में तैनात वायु सैनिक ने माथे में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब सफाई कर्मचारी कार्यालय में पहुंचा तो घटनाक्रम की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के लुधियाना निवासी शुभम कुमार पांच साल पहले एयर फोर्स में भर्ती हुए थे पिछले वर्ष जून में उनकी तैनाती बरेली एयरफोर्स में कर दी गई यहां पर वह सिक्योरिटी कार्यालय में तैनात थे।

शुभम की गुरुवार शाम 7.30 बजे से सुबह सात बजे तक ड्यूटी थी। ड्यूटी खत्म होने के बाद भी शुभम कार्यालय से नहीं निकले थे। इसी बीच सफाई करने पहुंचे कर्मचारी ने जब दरवाजा खोला तो शुभम का सिर मेज पर टिका था और वह कुर्सी पर बैठे थे। पूरे कार्यालय में खून बह रहा था।

पास में ही नाइन एमएम की शुभम की पिस्टल भी शव के पास पड़ी थी। सफाई कर्मचारियों ने तत्काल की अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा कि शुभम ने आत्महत्या की या किसी ने गोली मारी थी।

  

यह भी पढ़ें- कीटनाशक खाते हुए इंस्टाग्राम पर की पोस्ट, मेटा अलर्ट के बाद पुलिस ने बचाई जान

  

यह भी पढ़ें- बरेली के सुभाष नगर में मुठभेड़: दो आरोपितों के पैर में गोली लगी, हथियार और चोरी का सामान मिला
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159166