search

दिल्ली में ठंड और कोहरे की दोहरी मार, अधिकतम तापमान गिरकर 16.9°C, कई जगहों पर विजिबिलिटी प्रभावित

Chikheang 2025-12-21 06:36:53 views 1245
  

दिल्ली में चली सीजन की पहली शीतलहर।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। शनिवार को दिल्ली में ठंड और कोहरे की दोहरी मार पड़ी। इस सीजन की पहली शीत लहर चली, जिससे शनिवार इस साल दिसंबर का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान गिरकर 16.9 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम है। दिन भर घने बादलों और लगातार छाई धुंध के कारण सूर्य लगभग न के बराबर दिखाई दिया।

मौसम विभाग के अनुसार, इस सर्दी में पहली बार दिल्ली में शीत लहर के लक्षण दिखाई दिए। आलम यह रहा कि पांच निगरानी केंद्रों में से दो - सफदरजंग और पालम - में शीत लहर की स्थिति दर्ज की गई। दिल्ली का अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 5.3 डिग्री कम है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं पालम में अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री कम है। मयूर विहार सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां का अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

गौरतलब है कि मौसम विभाग सामान्य अधिकतम तापमान से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने पर शीत लहर की घोषणा करता है। आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2024 में सबसे कम अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस, 2023 में 15.9 डिग्री सेल्सियस और 2022 में 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
घने कोहरे से विजिबिलिटी पर असर

दूसरी तरफ शनिवार सुबह मध्यम से घने कोहरे के चलते दृश्यता बुरी तरह प्रभावित रही। सुबह 8:30 बजे सफदरजंग में दृश्यता 200 मीटर और आइजीआइ एयरपोर्ट में 350 मीटर दर्ज की गई। दोपहर 12:30 बजे तक यह सफदरजंग में 400 मीटर और आइजीआइ एयरपोर्ट में 600 मीटर तक सुधर गई।

दिन में भी शहर के अधिकांश हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा, जिससे दोपहर 12:30 बजे तक दृश्यता 400 से 600 मीटर के बीच रही।

मौसम विभाग ने रविवार को घने से बहुत घने कोहरे की भविष्यवाणी की है। शीत नहर चलने की संभावना है। इसीलिए मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए आरेंज अलर्ट भी जारी किया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 23 डिग्री और 9.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
शनिवार को दिल्ली की अलग अलग जगहों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    स्थान अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
   
   
   सफदरजंग
   16.9
   6.1
   
   
   पालम
   16.3
   7.9
   
   
   लोधी रोड
   16.6
   6.6
   
   
   आयानगर
   16.1
   6.1
   
   
   राजघाट
   15.0
   9.1
   
   
   मयूर विहार
   14.9
   8.7
  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953