cy520520 • 2025-11-14 19:36:52 • views 979
एनडीए बहुमत की ओर अग्रसर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के नजीते आ रहे हैं। अभी तक के रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। वही महागठबंधन एक बार फिर से फेल होती दिखाई दे रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दोपहर 2: 55 बजे तक के चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार NDA, 204 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।इस बीच सोशल मीडिया पर राज्य के राजनीतिक मिजाज को दिखाने वाले मीम्स की बाढ़ आ गई है।
भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन (NDA) बिहार की 243 सीटों में से लगभग 204 सीटों पर आगे चल रहा है। इसी के साथ NDA भारी जीत की ओर अग्रसर दिख रहा है। राजद और कांग्रेस के नेतृत्व वाला महागठबंधन कई प्रमुख इलाकों में पिछड़ रहा है।
सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
सुबह से जिन परिणामों का सभी को इंतजार था। दोपहर आते-आते काफी हद तक मामला साफ हो गया।इसी के साथ सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। कुछ मजेदार मीम्स पर आइये नजर डालते हैं।
एक मीम में लिखा था, \“नेहरू जी अपने जन्मदिन पर कांग्रेस का प्रदर्शन देख रहे हैं।\“ बता दें भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का आज यानी 14 नवंबर को जन्मदिन मनाया जाता है।
Nehru ji watching Congress\“ performance on his birthday #BiharElection2025 pic.twitter.com/lviaIhGkm5 — Sagar (@sagarcasm) November 14, 2025
एक अन्य मीम में प्रशांत किशोर को निशाना बनाते हुए मनोज बाजपेयी का मशहूर डायलॉग लिखा गया।जिसमें वो कह रहे हैं \“बहुत पीछे रह गया न मैं भाई.\“
Prashant Kishor in Bihar election.#BiharElection2025 pic.twitter.com/xdJA4RXuwW — Sagar (@sagarcasm) November 14, 2025
चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी (JSP) से काफी उम्मीदें लगाई जा रही थी, लेकिन अभी तक के रुझानों में पार्टी का सूपड़ा साफ होते दिखाई दे रहा है। इससे पहले एग्जिट पोल में भी जेएसपी के खराब प्रदर्शन की भविष्यवाणी की गई थी।
एक और मीम में प्रशांत किशोर को निशाना बनाया गया। जिसमें \“3 इडियट्स\“ के एक सीन को मीम बनाकर लिखा गया। \“नीचे से चेक कर, नीचे से.\“
I\“m sad for him #BiharElections2025 pic.twitter.com/tpNkpOYFZJ — Ayesha (@KashmiriAyesha1) November 14, 2025
एक तस्वीर में महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, “और जब आखिरकार मुख्यमंत्री बनने की हमारी बारी आई, तो एग्जिट पोल भी सही निकला।“
Aur jab humaari baari aayi CM banne ki, toh sala Exit Poll bhi sahi nikal gaya#BiharElections2025 | #BiharPolitics pic.twitter.com/yR3wd8IChp — Sagar (@sagarcasm) November 14, 2025
चुनाव आयोग के रुझानों में कांग्रेस की हालात बेहद खराब नजर आ रही है। अभी तक कांग्रेस सिर्फ 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
Congress pic.twitter.com/7WnCqdWR2x — Desi Bhayo (@desi_bhayo88) November 14, 2025
NDA की जीत पर अन्य मीम्स जो सिसिअल मीडिया पर वायरल हैं.
Scenes in Bihar election:
pic.twitter.com/AfoLpqNeif — Bihar_se_hai (@Bihar_se_hai) November 14, 2025
Bihar voters to Rahul Gandhi #BiharElection2025 pic.twitter.com/NSTo2ShlMR — Ministry Of Sarcasm (@M_OfSarcasm) November 14, 2025
Thank you Raul Vinci! #BiharElection2025 🤗 pic.twitter.com/ibxie4aaVf — Kashmiri Hindu (@RohitInExile) November 14, 2025 |
|