मेन कोर्स में सत्तू पराठा और बैंगन का चोखा शामिल है। लिट्टी चोखा भी बनाया जा सकता है। (फोटो सोर्स- एएनआई)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में आज सुबह से मतों की गिनती शुरू हो गई है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जीत के जश्न के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां बिहार की मशहूर व्यंजन परोसे जाएंगे। एक स्थानीय मिठाई वाले ने बताया कि मिठाई में जेलबी होगी, जबकि मेन कोर्स में सत्तू पराठा और बैंगन का चोखा शामिल है। लिट्टी चोखा भी बनाया जा सकता है। इन तैयारियों से साफ है कि भाजपा को एनडीए की बड़ी जीत की पूरी उम्मीद है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
#WATCH | Delhi: Bihar Assembly Election Results | Sattu paratha, jalebis being prepared at the BJP Headquarters in Delhi ahead of the beginning of counting of votes for #BiharElections2025 pic.twitter.com/lfPYXKMwxR— ANI (@ANI) November 14, 2025
\“एनडीए की जीत पर भरोसा\“
भाजपा के उम्मीदवार और बिहार के मौजूदा मंत्री नितिन नवीन ने एनडीए की जीत पर पूरा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि इस बार 2010 जैसे नतीजे आएंगे और एनडीए 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा। नितिन नवीन ने एएनआई से बातचीत में कहा, “हम सबको भरोसा है कि एनडीए इस बार 2010 जैसा प्रदर्शन करेगा। सरकार बनाएंगे और 200 से अधिक सीटें आएंगी।“
उन्होंने आरजेडी पर तंज कसते हुए कहा कि वह अभी भी \“जंगल राज\“ की मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाई है। नितिन नवीन ने कहा, “आरजेडी आज भी जंगल राज का प्रतीक है।“
बांकीपुर सीट पर मुकाबला
नितिन नवीन पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा सीट से चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला आरजेडी की रेखा कुमार और जन सुराज की वंदना कुमारी से है। जन सुराज इस चुनाव में पहली बार मैदान में है। बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग
इस चुनाव में मतदान ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। दूसरे चरण में 69.20 प्रतिशत मतदान हुआ, जो बिहार के इतिहास में सबसे ज्यादा है। दोनों चरणों को मिलाकर कुल 67.13 प्रतिशत वोटिंग हुई। यह 1951 के बाद सबसे ऊंचा मतदान प्रतिशत है। पहले चरण में 65.06 प्रतिशत वोट पड़े थे। चुनाव आयोग के मुताबिक, सुरक्षा कर्मी पटना, गया और अन्य जगहों पर ड्यूटी के लिए पहुंच चुके हैं। |