search

गोरखपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक को मार डाला, मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद

LHC0088 2025-11-14 12:37:05 views 1252
  

चौरीचौरा थाने में खड़ा घटना में शामिल ट्रैक्टर व मृतक। जागरण



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर चौरी चौरा में कंबाइन लेकर धान कटवाने और ट्रैक्टर लेकर फसल जोतने पहुंचे दो पक्षों में हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि गगड़ा के रोशन सिंह ने रामगोपाल के परिवार पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। घटना में विपिन पासवान की मृत्यु हो गई।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पिता रामगोपाल और भाई मार्कण्डेय व अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रोशन सिंह, सोनू सिंह और उसकी मां इंद्रावती पर केस दर्ज कर रोशन और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। गगड़ा के रहने वाले रोशन सिंह के पट्टीदार कुशीनगर के थाना हाटा डुमरी मलाल में रहते हैं।  

आरोप है कि चकबंदी के दौरान पट्टीदारों ने रोशन के पिता उदयभान सिंह का नाम खारिज कराकर भूमि अपने नाम से करा ली और पूरी भूमि जंगल मठिया निवासी रामगोपाल पासवान को बेच दी। रामगोपाल उस भूमि पर खेती करने लगे। रोशन की मां इंद्रावती ने कोर्ट में वाद दायर कर भूमि अपने और बेटों के नाम से करा लिया।  

तहसील प्रशासन ने खेत की पैमाइश कर रामगोपाल और इंद्रावती के हिस्से को अलग-अलग कर चिह्नित कर दिया। इसके बाद भी रामगोपाल और रोशन सिंह में विवाद बना रहा। रामगोपाल ने विवादित भूमि पर धान की खेती की थी। रोशन ने फसल नहीं काटने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें- लंदन की महिला से दोस्‍ती पड़ी भारी, गिफ्ट भेजने का झांसा देकर ठगे 12 लाख

गुरुवार सुबह रामगोपाल कंबाइन लेकर धान कटवाने पहुंचा तो इंद्रावती और उसकी बेटी विरोध करने लगी। रामगोपाल और उनके तीनों बेटों ने उन्हें भगा दिया। इंद्रावती ने घर पहुंचकर बेटे रोशन और सोनू को जानकारी दी। रोशन ट्रैक्टर लेकर पहुंचा और धान की फसल जोतने लगा।  

रामगोपाल अपने तीनों पुत्रों के साथ उसे रोकने पहुंचे तो रोशन ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। घायल रामगोपाल और उसके पुत्र विपिन पासवान, मार्कण्डेय पासवान और अखिलेश पासवान को एम्स ले जाया गया। चिकित्सकों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि रामगोपाल की बहू फूलमति की तहरीर पर चौरी चौरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158845