search

Sasaram Vidhan Sabha Chunav Result: सासाराम सीट बनी प्रतिष्ठा की लड़ाई, RJD और RLM के बीच कांटे की टक्कर

deltin33 2025-11-14 11:36:54 views 668
  

सासाराम में कांटे का मुकाबला। (जागरण)



डिजिटल डेस्क, सासाराम (रोहतास)। Bihar Vidhan Sabha Chunav Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग दो फेज में संपन्न हो चुकी है। अब परिणाम आना शेष है और परिणाम आने के बाद यह तय हो जाएगा कि बिहार की कुर्सी पर कौन बैठेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बिहार की सासाराम विधानसभा सीट (Sasaram election Result) पर भी इस बार मुकाबला कांटे का होने वाला है। 2020 में इस सीट से राजद के राजेश कुमार गुप्ता ने जीत हासिल की थी।

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार इस सीट पर 37 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया। आयोग ने 32 नामांकन पत्र को स्वीकार किया और 3 को अस्वीकार किया। 2 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया वहीं, 22 प्रत्याशी मैदान में हैं।

एनडीए गठबंधन में यह सीट इस बार उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के खाते में भी गई हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने इन छह सीटों में से एक सीट पर अपनी पत्नी स्नेहलता को उम्मीदवार बनाया है।

वह सासाराम से चुनाव लड़ रही हैं और पार्टी की इकलौती महिला उम्मीदवार भी हैं। इस चुनाव में उनका मुकाबला महागठबंधन समर्थित राजद के सत्येंद्र साह के बीच है। इनके अलावा बसपा के डॉ. अशोक कुमार, जन सुराज के विनय कुमार सिंह भी चुनावी समीकरण को प्रभावित कर सकते हैं।

2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने यह सीट अपने सहयोगी जदयू को दी थी। जदयू के उम्मीदवार अशोक कुमार, राजद के उम्मीदवार राजेश कुमार गुप्ता से 26,423 मतों के बड़े अंतर से हार गए थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470022