search

गांजा तस्करी की रंजिश में युवक को मारने की कोशिश, जान बचाकर भागा तो की ताबड़तोड़ फायरिंग

Chikheang 2025-11-14 11:07:00 views 1253
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। पुरानी रंजिश में चकेरी के काजीखेड़ा के गुट ने सफीपुर निवासी दूसरे गुट के युवक को पीटकर हत्या का प्रयास किया। युवक जान बचाने को भागा तो आरोपितों ने कई राउंड फायरिंग और बमबाजी कर क्षेत्र में दहशत फैलाई। युवक के बाएं पैर में गोली लग गई लेकिन खून से लथपथ होकर वह भागता रहा। घायल को कांशीराम अस्पताल लाया गया, जहां से उसे एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को क्षेत्रीय लोगों ने गांजा तस्करी के विवाद को लेकर अक्सर गोलीबारी की जानकारी दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चकेरी के सफीपुर प्रथम निवासी विशाल केसरवानी हलवाई हैं। उन्होंने बताया कि दो माह पहले इंटरनेट मीडिया पोस्ट को लेकर हुए विवाद के बाद काजीखेड़ा निवासी एक युवक को हरजेंदर नगर में पीट दिया था। जिससे वह उनसे खुन्नस रखने लगा था। गुरुवार देर शाम वह काजीखेड़ा स्थित दुकान में समोसे लेने गए थे।
दर्जनभर साथियों के साथ घेर लिया

वहां आरोपित ने एक दर्जन साथियों के साथ घेर लिया। गाली-गलौज और मारपीट की। उनसे बचने के लिए वहां से भागा तो उन्होंने पांच से छह राउंड फायरिंग कर तीन-चार बम फेंके। बाएं पैर में गोली लगने के बाद भी वहां से भागा और पुलिस को सूचना दी। घटना में वहां खड़ी एक कार का शीशा भी टूट गया।


एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि चकेरी में गांजा तस्करी को लेकर अक्सर दोनों पक्षों में विवाद होता है। पहले भी गोलियां चल चुकी हैं। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि रंजिश में युवक के पैर में गोली लगी है लेकिन बम चलाए जाने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। युवक से जानकारी ली जा रही है। वहीं, एसीपी ने बताया कि रंजिश में घटना हुई है, पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों पर कार्रवाई होगी। घटनास्थल के सीसी कैमरे की फुटेज देखी जा रही हैं। गांजा तस्करी के विवाद की भी जांच की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160903