search

खुशखबरी! NCR में इसी हफ्ते शुरू होने वाली है मिनी बस सेवा, इन 3 शहरों को मिलेगा सीधा फायदा

LHC0088 2025-11-14 06:37:14 views 1113
  



जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में खडी मिनी बसें तकनीकी समस्याओं से शुरू नहीं हो सकीं हैं। अधिकारियों का कहना है कि समस्याओं को हल करने के बाद, बसें गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के लिए इसी हफ्ते शुरू की जाएंगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नाेएडा-ग्रेटर नोएडा डिपो में 305 बसें उपलब्ध हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो को दस नई मिनी बसें मिली थीं। इनमें आठ बसें नोएडा और दो बसें ग्रेटर नोएडा को मिलीं। दोनों डिपो में खड़ी यह बसें धूल फांक रही हैं, लेकिन इन्हें अब तक शुरू नहीं किया गया।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि तकनीकी समस्याओं के चलते बसों की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। इस बारे में मुख्यालय से पत्राचार किया जा रहा है। इन तकनीकी समस्याओं के हल की दिशा में काम चल रहा है। यात्रियों को बसों की सुविधा जल्द मिलनी शुरू हो, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।

निगम के पास नहीं हैं एसी बसें
दोनों ही डिपो की अपनी वातानुकूलित बसें नहीं हैं। 44 सीटर बसों को ग्रामीण रूट पर शुरू करने की थी योजना जिले के ग्रामीण रूट पर 44 सीटर मिनी बसें चलाने की योजना बनाई गई थी। बाद में इस योजना में बदलाव किया गया और ग्रामीण रूट के लिए अनुबंध पर निजी आपरेटर्स की बसें चलाने की योजना बनाई गई है।

इसके लिए टेंडर हुए, लेकिन बाद में इस प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि बसों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के रूट पर चलाया जाएगा।
--------
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158980