search

UP Panchayat Elections 2026 : बाराबंकी में एक करोड़ मतपत्रों से होगा पंचायत चुनाव, दिल्ली से आएंगे 8 प्रकार के बैलेट पेपर

deltin33 2025-11-14 06:36:58 views 1261
  



संवाद सूत्र, बाराबंकी। पंचायत चुनाव के लिए बैलेट पेपर दिल्ली से मंगाए जाएंगे। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी सहित 21 सदस्यीय टीम 21 नवंबर को दिल्ली रवाना होगी। तीन ट्रकें, दो बस, एक दर्जन पुलिसकर्मी और होमगार्ड सुरक्षा के लिए जाएंगे। एक करोड़ से अधिक मतपत्र लाए जाएंगे, इसमें प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम सदस्यों के मतपत्र होंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
21 कर्मचारी और अधिकारी नामित

अगले वर्ष 2026 में पंचायत चुनाव होने हैं। इसमें लगने वाले बैलेट पेपर लाने के लिए चकबंदी अधिकारी सहित 21 कर्मचारी और अधिकारी नामित हो गए हैं। एक दर्जन फोर्स लगाई जाएगी। टीम 21 नवंबर को दिल्ली से एक करोड़ से अधिक बैलेट पेपर लाने के लिए रवाना होंगे। चार ट्रक व दो बसों से बैलेट पेपर लाए जाएंगे, जिसके के लिए 400 से अधिक बक्सों का भी इंतजाम किया गया है।
चार से 45 प्रकार के होंगे मतपत्र

पंचायत चुनाव में इस बार आठ प्रकार के चुनाव निशान आएंगे। इसमें चार, छह, नौ, 12, 18, 27, 36 और 45 चुनाव निशान वाले मतपत्र होंगे। बैलेट पेपर की छपाई का जिम्मा आयोग ने दिल्ली की कंपनी मेसर्स कैपिटल बिजनेस सिस्टम को दिया है, जिनकी छपाई हो गई है।
डीडीसी का होगा गुलाबी

पंचायत चुनाव में इस बार मतपत्र नहीं बदले नहीं गए हैं। आयोग ने जो मतपत्र छपवाए हैं, उसमें 2021 में प्रयोग किए गए रंगों के मतपत्र हैं। प्रधान का मतपत्र हरा और ग्राम सदस्य का सफेद रंग है। क्षेत्र पंचायत में मतपत्र नीला और जिला पंचायत के मतपत्र गुलाबी है।
दो लाख वोटर बढ़ने के आसार

वर्ष 2010 में हुए ग्राम पंचायत में 19 लाख 15 हजार 880 मतदाताओं ने 1002 ग्रामों में प्रधानों, पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्यों के भाग्य का फैसला किया था। 2015 के चुनाव में 21 लाख 13 हजार वोटर थे। 2021 में 22,95,695 वोटरों ने मतदान किया था। 2026 में दो लाख मतदाता बढ़ने के आसार हैं।
यह आएंगे मतपत्र

जिला पंचायत सदस्य : 30.48 लाख

क्षेत्र पंचायत सदस्य : 28.68 लाख
ग्राम प्रधान : 29.57 लाख

ग्राम सदस्य : 12.95 लाख



मतपत्रों की छपाई पूरी हो गई है। 21 नवंबर को 21 सदस्यीय टीम दिल्ली रवाना होगी। करीब एक करोड़ मतपत्र लाए जाएंगे। इसमें चार पदों के लिए आठ प्रकार के बैलेट पेपर होंगे। -डॉ. राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470069