search

Roorkee News: बच्चे को कुत्ते ने नोंचा, बचाने आई महिला का भी किया बुरा हाल

Chikheang 2025-11-13 18:08:16 views 1254
  

स्कूल से बच्चे को लेकर लौट रही थी महिला। प्रतीकात्‍मक



जागरण संवाददाता, रुड़की। मां के साथ स्कूल से लौट रहे बच्चे को कुत्ते ने नोंच डाला। इस दौरान मां ने बच्चे को बचाया तो उसको भी कई जगह पर काट खाया। इसके बाद मां बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी ओर सिविल अस्पताल में बुधवार को भी कुत्ता काटे की वैक्सीन नहीं होने के चलते 50 से अधिक लोग मायूस होकर लौटे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की क्षेत्र के सुनहरा रोड निवासी दिव्या दोपहर के समय अपने बच्चे को स्कूल से लेकर लौट रही थी। रास्ते में अचानक ही सड़क पर घूम रहा एक कुत्ता बच्चे की और झपटा, यह देख महिला ने बच्चे को बचाते हुए कुत्ते को खदेड़ने का प्रयास किया तो कुत्ता आक्रामक हो गया। कुत्ते ने पहले तो बच्चे को नोंच डाला। इसके बाद महिला को कई जगह पर काट लिया। महिला के शोर मचाने पर यहां पर भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद मां बेटे को सिविल अस्पताल में लाया गया। महिला को सिरम लगाया है।

एंटी रैबीज वैक्सीन न होने की वजह से मेडिकल स्टोर से वैक्सीन मंगवाई गई। उपचार के बाद महिला और उसके बेटे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं दूसरी ओर अस्पताल में वैक्सीन नहीं होने के चलते बुधवार को भी बडी़ संख्या में मरीज मायूस होकर लौटे।

यह भी पढ़ें- गोपेश्वर में कुत्ते के हमले से युवक की नाक हुई बूरी तरह से जख्मी, जिला चिकित्सालय में हुआ सफल आपरेशन

यह भी पढ़ें- कुत्ता काटने के 19वें दिन बाद छह साल के मासूम की मौत, लगे थे एंटी रेबीज के तीन इंजेक्शन
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160598